Bihar Police

बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए | Marks | Age limit Height |

अगर आप बिहार पुलिस में भर्ती होना चाहते हो और जानना चाहते है की बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए , कितना मार्क्स चाहिए? बिहार पुलिस कांस्टेबल में कितनी पढ़ाई चाहिए , पुलिस ऑफिसर बनने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए ,तो आर्टिकल पूरा पढ़े।

बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए शैक्षणिक योग्यताओं (पढ़ाई ) के साथ साथ शारीरक योग्यताओं की भी आवश्यकता होती है।
(शारीरक योग्यताओं जैसे Age , Height , Chest अत्यादि का विवरण भी दिया गया है )

इसलिए आप को बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए सिर्फ पढ़ाई के बारे में ही नहीं बल्कि शारीरक योग्यताओं के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
Bihar police में अलग अलग पद होते है जिसकी पढ़ाई भी अलग अलग होती है।

जैसे यदि आप बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद में भर्ती होना चाहते हो तो आप को किसी मान्यता बोर्ड से 10+2 पास करना होगा।
आगे हम इसकी चर्चा विस्तार से करेंगे।

बिहार पुलिस में अफसर पद के लिए आप को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कालेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करनी होगी।

बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए ( Bihar Police Constable Education Qualification In Hindi )

चलो अब विस्तार से समझते है।

Contents

बिहार पुलिस कांस्टेबल में कितनी पढ़ाई चाहिए ( Bhihar Police Constable Education Qualification In Hindi )

Central Selection Board of Constables (CSBC) द्वारा कॉन्स्टेबल की परीक्षा का आयोजिन किया जाता है

जिसके अनुसार बिहार पुलिस में कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए निम्नलिखित पढ़ाई होनी चाहिए।

  • आप के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th कक्षा पास का सार्टिफिकेट होना चाहिए।
  • पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए कम से कम Intermediate (10+2) पास होना जरुरी है
  • Intermediate (10+2) आप किसी भी स्ट्रीम जैसे Arts/ Commerce/ Science में पास कर सकते है।
  • बिहार राज्य के मदरसा बोर्ड से मौलवी का प्रमाण-पत्र ,
  • बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड से शास्त्री (अंग्रेजी सहित)
  • आचार्य (अंग्रेजी रहित) का प्रमाण-पत्र है तो भी आप आवेदन कर सकते है

बिहार राज्य के पुलिस बल में एक कांस्टेबल (सिपाही )के रूप में शामिल हो सकते है।

Read More – Bihar Police Height

बिहार पुलिस ऑफिसर में कितनी पढ़ाई चाहिए (Bihar Police Officer Kaise Bane )

Bihar पुलिस अफसर बनने के लिए आप को UPSC द्वारा आयोजित IPS (Indian Police Service ) एग्जाम देना होगा।

इसके लिए आप को निम्नलिखित पढ़ाई करनी होगी।

  • सबसे पहले आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Intermediate (10+2) पास करे।
  • आप किसी भी स्ट्रीम जैसे Arts/ Commerce/ Science में पास कर सकते है
  • इसकी जरूरत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में होती है।
  • इसके बाद आप किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कालेज से Graduation पास करे।
  • Graduation आप किसी बी स्ट्रीम जैसे B.SC ,B.A , B.com में कर सकते है।
  • ग्रेजुएशन पास करने के बाद आप आवेदन कर सकते है

बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए ज्यादातर पदों के लिए बहुत अधिक शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है

बिहार पुलिस में कितना मार्क्स चाहिए?

दोस्तों ,पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए आप के जितने ज्यादा % मार्क्स होंगे उतना ही आप को ज्यादा लाभ मिलेगा।
अगर आप की 10वी , 12 वी या ग्रेजुएशन में मार्क्स कमती है तो भी चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

सिर्फ 12 वी या ग्रेजुएशन पास है तब भी आप बिहार पुलिस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है ।

आवेदन करने के बाद आप को लिखित परीक्षा देना होगा , हां , जहां पर आप को % मार्क्स की जरूरत पड़ेगी।
क्यों की बिहार पुलिस लिखित परीक्षा में पास मार्क्स नहीं देखा जाता बल्कि मेरिट लिस्ट बनती है।

Bihar Police भर्ती परीक्षा के लिए अनुमानित न्यूनतम अंक विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग होती हैं।

अक्सर, क्रिमिनल अवरोध, फायरमैन, जेल वार्डन, आरक्षी सिपाही, पदों की लिखित परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 100 होती है और प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होता है

आपको हर विषय में कम से कम 30-40 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी है।

फिर भी आप को , बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता होने के लिए आपको कुछ इस तरह के अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी ।

कम से कम passing मार्क्स की गणना कुल अंकों के आधार पर होती है।

आप बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए, कम से कम 30-40% अंक हासिल करना होगा ।

Bihar Police Age limit (बिहार पुलिस आयु सीमा )

बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए आप की Age (आयु ) निम्नलिखित अनुसार होनी चाहिए।

  • सामान्य वर्ग (जनरल): आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी अनिवर्य है ।
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): आवेदकों को age में 5 साल की छूट मिलती है
  • यानि की अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारो की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • OBC/EBC आवेदकों की Age 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
  • पुलिस कर्मचारियों के बच्चे: आवेदकों की Age 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
  • अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु भी 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

Bihar police ke liye height (बिहार पुलिस के लिए हाइट )

बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए पढ़ाई के साथ साथ शारीरक हाइट का भी बहुत महत्व है।

अगर आप के पास पढ़ाई है पर आप की शारीरक हाइट नहीं है तो भी आप बिहार पुलिस में भर्ती नहीं हो सकते।

इसलिए आप की पढ़ाई के साथ साथ निम्नलिखित Height भी होनी चाहिए।

  • Obc /General वर्ग के पुरष उमीदवार के लिए न्यूनतम Height 165 cm होनी अनिवर्य है।
  • EBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए न्यूनतम Height – 162 cm होती है।
  • सिर्फ बिहार सैन्य पुलिस- 01 बटालियन के लिए, भारतीय मूल के गोरखा पुरुषों के लिए न्यूनतम Height 160cm होती है।
  • SC/ ST के पुरुषों के लिए न्यूनतम Height 160 cm रखी गई है

बिहार पुलिस महिला हाइट (Bihar Police Height Girl )

महिलएं भी बिहार पुलिस में भर्ती हो सकती है।

  • महिलाओं को बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए ,सभी वर्गों Obc /General /EBC/SC/ ST के लिए न्यूनतम हाइट – 155 cm होती है।

Bihar Police ke liye Chest

बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए पढ़ाई ,Age , Height के साथ साथ चेस्ट की मापदड़ो की जरूरत होती है जो निम्नलिखित अनुसार है।

  • General/ BC/ EBC catagory उम्मीदवारो लिए न्यूनतम छाती का माप बिना फुलाये 81 cm और फुलाने पर 86 cm .
  • SC/ STcatagory उम्मीदवारो के लिए छाती का माप बिना फुलाये 79 cm और फुलाने पर 84 cm .
  • भारतीय मूल के गोरखा आवेदकों के लिए छाती का माप बिना फुलाये 79 cm और फुलाने पर 84 cm होना चाहिए|

Note: फुलाने के बाद छाती का माप में कम से कम 5 cm का अन्तर होना चाहिए |

बिहार पुलिस कैसे बने ( Bihar Police Kaise Bane ) (बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए)

यदि आप बिहार पुलिस में भर्ती होना चाहते है और उपरोक्त सभी योग्यताओं ,पढ़ाई ,Age ,Height ,Chest पूरी करते है तो आप भी पुलिस कॉन्स्टेबल में भर्ती हो सकते है।

Bihar Police बनने के लिए आप को निम्नलिखित स्टेप फॉलो करना होगा।

Step 1. पढ़ाई : (बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए)

बिहार पुलिस बनने के लिए निम्नलिखित पढ़ाई पूरी करे।

  • अच्छे अंको से 10th कक्षा पास करे।
  • Intermediate (10+2)कक्षा अच्छे अंको से पास करे।
  • अंक % की मांग नहीं की जाती है।
  • सिर्फ12 th क्लास पास होना चाहिए।

Step 2. योग्यताएं पूरी करे :

निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करे।

  • बिहार पुलिस के लिए पढ़ाई
  • Age (उम्र )
  • Height
  • Chest ( सिर्फ पुरषों के लिए )

Note इनके बारे में पहले ही ऊपर विस्तार से बता दिया गया है।

Step 3. बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करे:

आप के राज्य में Central Selection Board of Constables (CSBC) द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजिन किया जाता है ।
इसकी सूचना अख़बार और वेबसाइट द्वारा दी जाती है।

  • जब CSBC भर्ती नोटिफिकेशन जारी करती है ,उस समय आवेदन करे।
  • आवेदन की प्रिक्रिया online की जाती है।
  • CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट (www.csbc.bih.nic.in) पर आवेदन करे।

Step 4. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास करे :

आवेदन करने के बाद आप को बिहार पुलिस परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

  • यह बिहार पुलिस भर्ती का पहला चरण होता है।
  • इसलिए इस चरण में कॉम्पीशन बहुत होता है।
  • फिर आप की मेरिट लिस्ट बनती है।
  • पास उम्मीदवार को अगले चरण में भेज दिया जाता है।

Step 5. Physical Efficiency Test पास करे :

परीक्षा पास करने के बाद आप का फिजिकल टेस्ट होता है।

  • इसमें आप की हाइट ,छाती का माप लिया जाता है।
  • इसके इलावा दौड़ लगवाई जाती है।
  • पुरषो की लिए दौड़ 1.6 Km की होती है जिसे 6 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • महिलाओं के लिए यह दौड़ 1 Km होती है जिसे 5 मिनट में पूरी करनी होती है।

Step 6 . Medical Test पास करे :

जब आप फिजिकल टेस्ट पास कर लेते है तो आप को मेडिकल के लिए बुलाया जाता है।

  • इसमें आप के शरीर की जाँच होती है।
  • आप के blood टेस्ट होता है।
  • आप स्वस्थ होना चाहिए।
  • आंख 6/6 की होनी चाहिए
  • Colour Blindness नहीं होना चाहिए
  • knock knee, flat foot, varicose vein or squint in eyes, hydrocele, piles की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
  • सुनने की परेशानी नहीं होनी चाहिए
  • किसी प्रकार की कोई बड़ी बीमारी नहीं होनी चाहिए

Step 7. Document Verification :

उपरोक्त सभी चरणों को पास करने के बाद अंत में आप के जरूरी कागजात की जाँच पड़ताल की जाती है।

इस में आप के पास निम्नलिखित सभी दतावेज होने चाहिए।

  • 5-6 पासपोट साइज फोटो
  • आवेदन पत्र का प्रिंट
  • लिखित परीक्षा Admit Card
  • फिजिकल टेस्ट Admit Card
  • आधार कार्ड,
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10th class Certificate
  • 12th class Certificate
  • बिहार राज्य के स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति और आयु प्रमाण-पत्र अदि होने चाहिए।

Step 8 . Merit List & Training

सभी प्रकिया समाप्त होने के बाद आप की मेरिट लिस्ट बनती है यदि आप का नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है तो आप को ट्रेनिंग के लिए पुलिस अकडमी भेज दिया जाता है।
ट्रेनिंग पूरी करते ही आप बिहार पुलिस में शामिल हो जाते हो।

बिहार पुलिस सैलरी

दोस्तों जब आप बिहार पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो जाते हो तो आप को सैलरी अर्थात वेतन कितना मिलता है ?

भर्ती होने के शुरआती दिनों में आप को 21 ,700 प्रतिमाह दिया जाएगा जो बाद में आप की सैलरी बड़ा कर 30 ,000 से 33 ,000 कर दी जाएगी।
इसके आलावा आप को सारे सरकारी लाभ मिलेंगे।

Summary : बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए

तो दोस्तों आप ने इस आर्टिकल ,बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए ,में पढ़ा की बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए कितना पढ़ना पड़ता है , कितना मार्क्स चाहिए, बिहार पुलिस कांस्टेबल में कितनी पढ़ाई चाहिए और ऑफिसर में कितनी पढ़ाई चाहिए।

शारीरक योग्यता जैसे Age limit (बिहार पुलिस आयु सीमा ), Height (लंबाई ), Chest (छाती ) कितनी चाहिए।

इसके इलावा बिहार पुलिस कैसे बने ( Bihar Police Kaise Bane ) और बिहार पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है आदि।

यदि आप आर्टिकल में बताए अनुसार पुलिस भर्ती की तैयारी करते हो तो आप जरूर सफल होंगे और आप के सपने भी पुरे होंगे।

यदि आप को इस जानकारी से लाभ मिला हो तो ऐसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

आप को यह आर्टिकल ,बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए की जानकारी कैसी लगी और आप का कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में पूछना न भूले।

FAQs – Bihar Police Constable

Q1 – बिहार पुलिस के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

Ans – बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा को पास करने के लिए आप को कम से कम 30 % मार्क्स हासिल करना होगा।

यदि आप 30 % से कम मार्क्स हासिल करते है तो आप को अगले चरण में जाने की अनुमति नहीं होगी।

Q2 – बिहार पुलिस के लिए क्या पढ़ना चाहिए?

Ans – बिहार पुलिस भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा देनी होती है।

आमतौर पर पुलिस लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स जैसे विभिन्न विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं

आप को इन विषयों के वारे में ज्यादा पढ़ना चाहिए।

Q3 – बिहार पुलिस में कौन कौन से सब्जेक्ट आते हैं?

Ans – बिहार पुलिस कांस्टेबल मे बिहार सब्जेक्ट की बात करे तो अंग्रेजी, इतिहास, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, हिंदी, सामान्य जागरूकता और अर्थशास्त्र शामिल हैं।

Q4 – बिहार पुलिस का कौन सा बुक पढ़े?

Ans – बिहार पुलिस की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित बुक्स पढ़ सकते है।
Lucent का सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान,
Lucent का General English
S Aggarwal का Quantitative Aptitude,
किसी भी Publication का Current Affairs एवं Practice Work Book पढ़ सकते है।

 

 

Sudama

नमस्कार दोस्तों मै सुदामा मंडल police in india का सस्थापक इस website पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। मै हर दिन पुलिस से संबन्धित जैसे police kaise bane , पुलिस के लिए शिक्षा ,सलेक्शन प्रोसेस आदि की जानकारी सरल भाषा हिन्दी में शेयर करता हूँ। आप पुलिस भर्ती से संबन्धित नई नई जानकारी के लिए हर रोज इस website में visit कर सकते है।

2 thoughts on “बिहार पुलिस में कितना पढ़ाई चाहिए | Marks | Age limit Height |

  • Riya Singh

    Me sirf inter ki hu to kya me form bhar sakti hu

    Reply
    • Sudama

      जी हाँ ,आप पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए फॉर्म भर सकती है।

      Reply

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!