police

महिला पुलिस कैसे बने | Mahila Police Height | Tayari

बहुत सी महिलाएँ है जो पुलिस में भर्ती होना चाहती है पर उन पता नहीं होता की पुलिस कैसे बनते है ? महिला पुलिस कैसे बने ? और सही जानकारी न होने के कारण वह पुलिस में भर्ती नहीं हो पाती।

पुलिस में महिलाओं को अपना करियर बनाना एक अच्छा फैसला है क्यों की इसमें आप को देश की सेवा करने का मौका मिलता है, साथ साथ अच्छी सैलरी और समाज में इज्जत भी मिलती है।

यदि आप पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो आप को यह आर्टिकल “महिला पुलिस कैसे बने” पूरा पढ़ना होगा।

इस आर्टिकल में महिला पुलिस किसे कहते है , महिला पुलिस योग्यता जैसे Qualification ,Age Limit ,Height के बारे में विस्तार से बताया गया है।

तो जानते है Mahila Police Kaise Bane

Contents

महिला पुलिस किसे कहते है ? (महिला पुलिस क्या है )

महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो पुलिस तैनात की जाती है उसे महिला पुलिस कहते है।

यह पुलिस अधिकारी ही होते है जो कानून व्यवस्था के क्षेत्र में कार्य करती हैं परन्तु उनका विशेष ध्यान महिलाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों के मामलों की जांच और महिला पीड़िताओं के मामलों में सहायता करनी होती है।

“महिला पुलिस अधिकारी” या “महिला पुलिसवाली” भी कहा जाता है। महिला पुलिस का मुख्य उदेश्य महिलाओं की सुरक्षा करना होता है।

Mahila police kya kam karti hai – महिला पुलिस क्या काम करती है?

महिला पुलिस के ऊपर देश की महिलाओं की सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस के इलावा महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित कई प्रकार के काम करती है जिसका उल्लेख नीचे किया गया है।

1.महिलाओं की सुरक्षा: महिला पुलिस का सबसे बड़ा काम होता है महिलाओं की सुरक्षा करना। इस के इलावा आवासीय स्थानों में महिलाओं की सुरक्षा की जांच करनी,
महिलाओं के शोषण या हिंसा की शिकायतों का संग्रह करना और आवश्यकता होने पर उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी।

2.अपराध जांच: महिला पुलिस महिला अपराधों जैसे दहेज़ प्रथा, छेड़खानी, बलात्कार, हनन, दुर्भाग्यपूर्ण विवाह आदि अपराधों की जाँच करती है और इनके संबंधित मामलों में कार्रवाई करती है।

3.सहायता प्रदान करना: जो महिला दहेज प्रथा , छेड़खानी, बलात्कार अदि से पीड़ित होती है उन्हें सहायता प्रदान करती है। महिला पुलिस महिलाओं के अधिकारों की प्रति जागरूक करती है। और उन्हें न्याय दिलाने में उनकी मदद करती है

4.जागरूकता बढ़ाना: महिला अपराध को कम करने लिए ,महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सामाजिक संरक्षण योजनाओं और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षा देती है, ता जो महिलाए अपनी सुरक्षा खुद कर सके।

यह कुछ महत्वपूर्ण काम है जो एक महिला पुलिस कर्मी अपने कार्यकाल दुरान करती है।

महिला पुलिस बनने के लिए योग्यता ( Mahila Police Yogyta )

महिला पुलिस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुलिस में भर्ती होने के लिए पुरषो और महिलाओं की योग्यता अलग अलग होती है।

इसलिए यदि आप महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो पहले आप को योग्यता की जाँच करनी होगी।

महिला पुलिस में भर्ती (Mahila Police Bharti ) होने के लिए आप में निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

  1. Qualification ( शिक्षा )
  2. Age Limit ( आयु सीमा )
  3. Height (ऊंचाई )
  4. शारीरिक योग्यता

1.Mahila Police ke Liye Qualification in Hindi

पुलिस विभाग में बहुत सारे विभाग होते है जैसे महिला पुलिस कांस्टेबल ,महिला हेड कांस्टेबल ,महिला सब इंस्पेक्टर, महिला IPS Officer ,महिला DSP ,ACP आदि।
इसके इलावा और बहुत पोस्ट होते है यहाँ पर महिलाएँ आवेदन कर सकती है।

अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग शिक्षा होती है,इसलिए आप को महिला पुलिस में भर्ती होने के लिए पहले पद का चुनाव कर लेना चाहिए।

महिला पुलिस भर्ती 12वी के बाद क्या करे?

यदि आप महिला पुलिस कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल में भर्ती होना चाहती है तो आप को निम्नलिखित अनुसार शिक्षा (Qualification ) हासिल करनी होगी।
(पुलिस कांस्टेबल कैसे बने आर्टिकल पढ़े )

महिला पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए शिक्षा 10 +2 रखी गई है।

  • सबसे पहले आप को 10वी कक्षा पास करना होगा
  • 10वी में आप के कम से कम 45 % अंक होने चाहिए।
  • हाँ ,यदि पास अंक भी है तो भी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकती है।
  • आप के पास 10वी का मार्क शीट होना चाहिए।
  • फिर आप को 12वी पास करना होगा।
  • आप 12 वी किसी भी स्ट्रीम जैसे आर्ट्स ,कॉमर्स में कर सकती है।
  • महिला पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने के लिए 12वी पास करना अनिवार्य है।

Police banne ke liye 12th me kitne marks chahiye

पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं के लिए कोई विशेष %मार्क्स की शर्त नहीं राखी गई है सिर्फ महिलाओं को 12वी पास होना चाहिए।

फिर भी आप को कोशिश करनी चाहिए की आप के कम से कम 50 % अंक हो , क्योकि आप को कॉम्पिटिव एग्जाम देना होगा।

 

यदि आप महिला पुलिस अफसर ( IPS Officer )में भर्ती होना चाहती है तो आप को निम्नलिखित अनुसार शिक्षा (Qualification ) हासिल करनी होगी।

(IPS Officer Kaise Bane ) आर्टिकल पढ़ सकती है

महिला पुलिस अफसर में भर्ती होने के शिक्षा ग्रेजुएशन रखी गई है।

सबसे पहले आप को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या कालेज से बारवीं पास करना होगा।
आप बाहरवीं किसी भी स्टीम आर्ट्स आदि में पास कर सकती है।
आप के पास 12 वी का सार्टिफिकेट होना चाहिए।
क्योकि इसकी जरूरत डॉक्युमेंट वारीफिकेशन में पड़ेगी।

फिर आप  किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कालेज से स्तानक( Graduation ) की डिग्री हासिल करे।
ग्रेजुएशन की डिग्री किसी भी स्ट्रीम जैसे B.A ,B.com आदि में कर सकती है।
हाँ यदि आप ग्रेजुएशन के लास्ट समस्टर में है तो भी आप आईपीएस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती है
लेकिन बाद में आप को ग्रेजुएशन की डिग्री पेश करना होगा।

Mahila police Officer Banne Ke Liye kitne % marks chahiye

  • महिला पुलिस बनने के लिए कोई %मार्क्स की शर्त नहीं रखी गई है।
  • सिर्फ महिला उमीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • फिर भी कॉम्पीशन को देखते हुए आप के ग्रेजुएशन में कम कम 60 से 70 % मार्क्स होने चाहिए।
  • ऐसा नहीं है की यदि आप के 60 से 70 % नंबर नहीं है तो आप आवेदन नहीं कर सकती है।
  • यदि ग्रेजुएशन में आप के पास मार्क्स है तब भी आप महिला पुलिस अफसर के लिए आवेदन कर सकती है।

2 Age Limit – महिलाओं के लिए आयु सीमा (Age Limit For Lady Police )

महिलाओं की आयु सीमा राज्य के अनुसार धोड़ा बहुत अलग हो सकती है। पर आमतौर महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष होती है।

और महिला पुलिस अफसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल होती है

आयु सीमा की पुष्टि करने के लिए आप अपनी राज्य की पुलिस भर्ती बोर्ड जैसे up राज्य के लिए www uppbpb govt.inपर जाँच कर सकते हो।

महिला पुलिस में भर्ती होने के लिए कुछ वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में छूट मिलती है।

  • जर्नरल वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलती है।
  • Obc वर्ग के महिलाओं को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलती है।
  • यानि इस वर्ग की महिलाएँ 25 वर्ष तक महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकती है।
  • SC /St वर्ग की महिलाएँ को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलती है।
  • sc/st वर्ग की महिलायें 28 वर्ष तक आवेदन कर सकती है।

ऐसी तरह महिला पुलिस अफसर में भर्ती होने के लिए निम्नलिखित अनुसार Age Limit में छूट मिलतीहै।

  • Mahila police Officer में भर्ती होने के लिए जनरल वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलती है
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC ) की महिलाओं को 3 वर्ष की छूट मिलती है मतलब आप 35 वर्ष तक महिला पुलिस अफसर के लिए आवेदन कर सकती है।
  • जो महिलाएँ Sc/St वर्ग से सम्बन्ध रखती है उन्हें 37 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकती है।

3.महिला पुलिस हाइट (Mahila Police Height )

Mahila Police में भर्ती होने के लिए हाइट का बहुत महत्त्व है। यदि आप की हाइट police मापदंडों के अनुसार नहीं है तो आप पुलिस में भर्ती नहीं हो सकती है

इसलिए पुलिस मापदडों पूरा करना बहुत जरूरी होता है।

महिला पुलिस में भर्ती , राज्य के अनुसार महिला पुलिस हाइट में में अन्तर हो सकता है पर आमतौर पर Mahila Police Height निम्नलिखित अनुसार होती है।

महिला पुलिस कांस्टेबल या अफसर में भर्ती होने के लिए महिलाओं की हाइट 160cm होनी चाहिए।
Obc /sc /st वर्ग के महिलाओं को हाइट में छूट मिल सकती है।
इस वर्ग से सम्बन्धित महिलाओं की हाइट 155 cm होनी चाहिए।

4.शारीरिक योग्यता

पुलिस में भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बहुत जरूरी है क्योंकी पुलिस जॉब में बहुत मुश्किलें का सामना करना पड़ता है।

मुश्किलें का सामना करने के लिए शरीरक रूप से फिट होना बहुत जरूरी है।

पुलिस में भर्ती होने के लिए निम्नलिखित शारीरिक योग्यता होनी चाहिए।

  • महिला उम्मीदवार को कोई जानलेवा बीमारी नहीं होनी चाहिए।
  • आँखों की रोशनी अच्छी होनी चाहिए।
  • घुटने आपस में जुड़ने नहीं चाहिए।
  • सुनने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

महिला पुलिस कैसे बने ( Mahila Police Kaise Banne )

1.महिला पुलिस कांस्टेबल कैसे बने (Mahila Police Constable Kaise Bane )?

  • महिला पुलिस बनने के लिए निम्नलिखित steps फॉलो करे
  • सबसे पहले आप को 12 वी पास करना होगा।
  • 12 वी पास करने के बाद आप महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकती है।
  • जब महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन फॉर्म निकले ,आवेदन करे
  • आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है।
  • आवेदन भरने के बाद लिखित परीक्षा दे।
  • लिखित परीक्षा पास करने के बाद आप को फिजिकल टेस्ट के बुलाया जाएगा।
  • इसमें आप की हाइट का माप लिया जाता है।
  • उसके बाद आप की दौड़ करवाई जाती है।
  • Mahila Police Running Time Click Here
  • दौड़ पास करने के बाद आप का मैडिकल टेस्ट होगा
  • जिसमे आप के अंगो की जाँच होती है।
  • मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद चयनित उमीदवार को ट्रेनिंग के लिए पुलिस अकडमी भेज दिया जाता है।

2 .महिला पुलिस अफसर कैसे बने Mahila Police officer kaise Banne ?

  • Mahila Police Officer बनने के लिए सबसे पहले आप को 12वी क्लास पास करना होगा।
  • उसके के बाद ग्रेजुएशन पास करे
  • आप ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम में पास कर सकती है।
  • ग्रेजुएशन पास करने के बाद IPS Officer exam के लिए आवेदन करे
  • UPSC द्वारा हर साल आईपीएस परीक्षा का आयोजिन करती है।
  • इस परीक्षा की जानकारी UPSC की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते है
  • आईपीएस परीक्षा पास करे।
  • आईपीएस परीक्षा तीन चरणों में समाप्त होती है
  • आरंभिक परीक्षा , मैन परीक्षा , इंटरव्यू
  • इंटरव्यू पास करने के बाद प्राप्त अंको की मेरिट बनती है।

मेरिट के आधार पर महिला उम्मीदवार को post दी जाती है।

Mahila Police Ki Tayari kaise Kare ( महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?)

अभी तक आप जान चुके है की पुलिस बनने के लिए शिक्षा ,हाइट ,प्रोसेस क्या है.

आप पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी करना होगा ,

क्योकि बिना तैयारी के आप कभी भी महिला पुलिस में भर्ती नहीं हो सकती है।

10वी -12वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें girl, लेडी पुलिस की तैयारी कैसे करें?

यह ऐसे सवाल है जो महिला जानना चाहती है।

आप को पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी निम्नलिखित अनुसार करनी चाहिए।

❶ समर्पण और सही मानसिकता:
❷ योजना बनिए
❸ लिखित परीक्षा के लिए नियमित पढ़ाई करें
❹शरीरिक परीक्षा के लिए नियमित दौड़ लगाए
❺ News Paper पढ़े।
❻ NCRT की किताबें पढ़े।
❼ अच्छा भोजन का सेवन करे।
❽ कोचिंग ज्वाइन करें
➒ मॉडल टेस्ट हल करे
➓ Motivated रहे

Summary – महिला पुलिस कैसे बने Mahila Police Kaise Bane

इस आर्टिकल में हमने विस्तार से बता दिया है ,

  • महिला पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आप को 12वी पास करना होगा।
  • यदि आप महिला पुलिस अफसर बनना चाहती है तो आप को ग्रेजुएशन पास करना होगा।
  • आप की आयु कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 23 साल होनी चाहिए।
  • और हाइट 160cm होनी चाहिए।

उम्मीद करते है की आप महिला पुलिस भर्ती संबंधी पूरी जानकारी मिल गई होगी।
इस के आलावा आप के मन में महिला पुलिस संबंधी कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकती है।

FAQs – Mahila Police

Q 1. महिला पुलिस बनने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?

Ans – Mahila (महिला ) पुलिस बनने के लिए , महिला उम्मीदवार को लिखित परीक्षा ,फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रकिरिया से गुजरना पड़ता है।

Q2 – महिला पुलिस की हाइट कितनी होनी चाहिए?

Ans – भारतीय महिला पुलिस में भर्ती होने के लिए आमतौर पर लड़कियों की हाइट 155 सेमी (5 फीट 1 इंच) होती है ,परन्तु हाइट का मापदड राज्य के अनुसार थोड़ा कम ज्यादा हो सकता है।
कुछ राज्यों में हाइट में छूट मिलती है।

Q3 – पुलिस में लड़कियों का वजन कितना होना चाहिए?

Ans – पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों का वजन 48 kg होना चाहिए।

 

 

Sudama

नमस्कार दोस्तों मै सुदामा मंडल police in india का सस्थापक इस website पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। मै हर दिन पुलिस से संबन्धित जैसे police kaise bane , पुलिस के लिए शिक्षा ,सलेक्शन प्रोसेस आदि की जानकारी सरल भाषा हिन्दी में शेयर करता हूँ। आप पुलिस भर्ती से संबन्धित नई नई जानकारी के लिए हर रोज इस website में visit कर सकते है।

9 thoughts on “महिला पुलिस कैसे बने | Mahila Police Height | Tayari

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!